आवाज़ डेस्क
कानपुर नगर की करीब करीब सभी सीटों में भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद भी घाटमपुर सीट में प्रत्याशी घोषित न किये जाने से 218-घाटमपुर(सु.) सीट पर अपना दल(एस) की दावेदारी मजबूत नजर आ रही है। जिस पर भाजपा के वर्तमान विधायक उपेन्द्र पासवान का टिकट कटता नजर आ रहा है।
आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय द्वारा 85 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। जिसमें कानपुर नगर जिले की करीब सभी सीटें हैं।दिलचस्प यह है कि सूची में घाटमपुर विधानसभा नहीं है। काफी अर्से से अनुप्रिया पटेल इस सीट पर अपना दल(एस) का प्रत्याशी उतारने के प्रयास कर रही थीं। सूची को देख कर यह बात सत्य प्रतीत हो रही है।
विदित हो कि घाटमपुर कुर्मी/सचान बाहुल्य सीट के बगल में जहानाबाद सीट से अपना दल(एस) के विधायक जय कुमार सिंह जैकी हैं, जो वर्तमान सरकार में कारागार मंत्री हैं। वर्तमान में अनुप्रिया पटेल जहानाबाद सीट को छोड़ कर घाटमपुर सीट पर प्रत्याशी उतारने के लिए भाजपा नीत गठबंधन से जोर आजमाइश कर रही हैं।
खबर यह भी है कि अनुप्रिया घाटमपुर सीट से "इँ. सत्यप्रकाश कुरील" को टिकट देना चाहती हैं। जिसकी बड़ी वजह "इँ. सत्यप्रकाश कुरील" की अनुप्रिया के पति आशीष पटेल के साथ बेहद करीबी होना, दोनों का एक ही सरकारी विभाग में सेवारत रहना, व तत्समय "इँ. सत्यप्रकाश कुरील" का "आशीष पटेल" का सीनियर अधिकारी होना बताया जा रहा है।
"इँ. सत्यप्रकाश कुरील" हाल ही में जल निगम के चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं। नौकरी के दौरान "इँ. सत्यप्रकाश कुरील" की पत्नी सरोज कुरील घाटमपुर सीट से दो बार बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। सरोज कुरील एक बार तीन सौ से अधिक मतों से रनर रही थीं।
"इँ. सत्यप्रकाश कुरील" घाटमपुर विधानसभा में दलित, मुस्लिम मतों के साथ साथ सवर्ण मतों में भी अच्छा दखल रखते हैं। जिस कारण उनके आने पर चुनाव में सपा-अपना दल-बसपा के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
उपेन्द्र पासवान लखनऊ रवाना
कानपुर नगर की सभी सीटों के प्रत्याशी घोषित होने परंतु घाटमपुर का टिकट घोषित न होने वर्तमान विधायक उपेन्द्र पासवान खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार उपेन्द्र लखनऊ रवाना हो चुके हैं। जहाँ वे स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात कर सकते हैं।
बहरहाल एक दो दिन में घाटमपुर सीट पर मुकाबला बड़ा पेचीदा होता नजर आ रहा है।
No comments:
Post a Comment
Don't comment malicious codes!