ए. सूफियान
घाटमपुर। चीनी सैनिकों के हाथों भारतीय सैनिकों की शहादत से मुल्क में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
बुधवार अपराहन घाटमपुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। युवा, चीनी सरकार मुर्दाबाद, जिनपिंग मुर्दाबाद, का नारा लगा रहे थे। युवाओं ने पुतले के साथ साथ चीनी सामानों का भी दहन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भविष्य में चीनी सामान का उपयोग न करने की कसम खाई। साथ ही साथ लोगों से भी चीनी सामान का उपयोग न करने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सत्यम द्विवेदी व अंकुर दीक्षित ने कहा कि चीन की इन ओछी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भारत सरकार को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।
वहीं भूतपूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष जयमूर्ति सिंह के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर रामबाबू गुप्ता धर्मेंद्र सिंह सेंगर राजेश सचान शिव नायक भूप सिंह सचान राम बिहारी बिहारी बिहारी वर्मा राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता नेत्रहीन डॉक्टर रामकिशन रामकिशन आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Don't comment malicious codes!