घर में सो रही महिला को बदमाशों ने किया लहूलुहान - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

24.8.20

घर में सो रही महिला को बदमाशों ने किया लहूलुहान

थाना जहानाबाद/फतेहपुर

रिपोर्ट - नूर मोहम्मद

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ चाहे जितना प्रयास कर ले परंतु अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं. उन्हें ना तो कानून का डर है और ना ही पुलिस का। ताजा घटना के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के  रोटी  डिघरुआ की रहने वाली अंतिमा कुशवाहा अपने ससुराल से अलग रहती हैं. शुक्रवार की रात को रोज की भांति खाने पीने के बाद घर के अंदर सो रही अंतिमा कुशवाहा के घर में बदमाश दीवार फांद कर घर के अंदर घुसे और गहरी नींद में सो रही अंतिमा के मुंह पर तकिया और बिस्तर रखकर ईट पत्थर से बेरहमी से कुचला, छीना झपटी में महिला के मुंह में बदमाश की उंगली आ गई जिसे महिला ने दांत से काट लिया. 


इसके बाद महिला बेहोश हो गई बदमाश महिला को मरा समझकर भाग गए मौके से रक्त रंजित कैंची एवं वार की जाने वाली ईट बरामद हुई है. 

प्रतिकात्मक 


महिला का पति कल्लू कुशवाहा नासिक में रहकर मजदूरी करता है दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे महिला के ससुर ने खून से लथपथ बहू को लेकर थाना जहानाबाद पहुंचकर इस घटना की लिखित तहरीर दी परंतु पुलिस ने ना तो इलाज कराना मुनासिब समझा और ना ही मेडिकल कराना उचित समझा तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस घटना में कोई कार्यवाही नहीं की है योगी जी की पुलिस जब महिलाओं के लिए इतनी उदासीन है तब आम जनता का क्या हाल होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!