आप सांसद संजय सिंह ने पाल समाज के सम्मेलन को किया संबोधित - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

12.11.20

आप सांसद संजय सिंह ने पाल समाज के सम्मेलन को किया संबोधित

घाटमपुर।कानपुर के घाटमपुर में आप सांसद संजय सिंह ने एक सभा को संबोधित किया। सांसद संजय सिंह यहां पर पाल, बघेल, धनगर समुदाय के सम्मेलन में मुख्य अतिथि थे। सभा में बोलते हुए संजय सिंह ने आगामी भविष्य में आम आदमी पार्टी के लिए समर्थन मांगा। संजय सिंह ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा की यह सरकार नाकामियों की सरकार है। जयप्रकाश पाल हत्याकांड, संजीत यादव हत्याकांड, व हाथरस कांड का उल्लेख करते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला। अन्य पार्टियों को एक ही परिवार की पार्टी बताते हुए आम आदमी पार्टी को जनता की पार्टी बताया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजय सिंह ने कहा की उपचुनावों में बीजेपी को भले ही जीत मिली हो परंतु भाजपा के नेताओं की लोकप्रियता में कमी आयी है। वही भविष्य में राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा करने पर कहा की पार्टी पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी और जनता की राय लेने के बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने पर निर्णय लिया जाएगा।
                          छायाचित्र


No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!