चन्द्रशेखर ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की की घोषणा - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

13.3.19

चन्द्रशेखर ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की की घोषणा

आवाज ब्यूरो।
मेरठ के आनन्द अस्पताल में भर्ती चन्द्रशेखर उर्फ रावण ने अपने बेड से ही वाराणसी जाकर नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई चिन्ता नहीं है कि कोई राजनैतिक सहयोग करता है या नहीं वे प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव जरूर लड़ेंगे। 

गिरफ्तारी के बाद सॉंस लेने में हो रही परेशानी से अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी प्रमुख से मिलने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गॉधी भी पहुंची थी। जिसके बाद सियासी दुनिया में तमाम अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया था। 

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्हांने सपा-बसपा गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने बनारस से कमजोर प्रत्याशी उतारा है। यदि बनारस से नरेन्द्र मोदी नामांकन कराते हैं, तो चन्द्रशेखर बनारस से चुनाव अवश्य लड़ेगा। 

उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘सपा बसपा को उन्हें समर्थन करना चाहिये।‘‘

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!