जूते बांटकर ईरानी ने किया अमेठी वासियों का अपमान : प्रियंका - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

22.4.19

जूते बांटकर ईरानी ने किया अमेठी वासियों का अपमान : प्रियंका

आवाज ब्‍यूरो । सोमवार को प्रियंका गॉधी ने भारतीय जनता पार्टी की लीडर स्मृति जुबिन ईरानी पर, अमेठी के लोगों को जूते बांटने को लेकर जोरदार हल्ला बोला। 
प्रियंका गॉधी ने कहा ईरानी ने अपने कृत्य से संसदीय क्षेत्र के लोगों का अपमान किया है।

स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गॉधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रही है

ईरानी के जूते बांटने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गॉधी ने ईरानी को जोरदार आड़े हाथों लिया। 
अमेठी के लोग सच जानते हैं, अमेठी वासी कभी भीख नही मांगते। यह अमेठी के लोग हैं, जिन्होंने हमें नेता बनाया है।  

उन्होने कहा कि यह अमेठी के लोगों की बेइज्जती है, बीजेपी की तरह स्मृति ईरानी भी अमेठी के लोगों को झूठ मूठ के वादों में उलझा रही है।
प्रियंका गॉधी के हमले का जवाब देते हुये स्मृति ईरानी ने ब्यंग्य के लहजे में कहा कि वह स्वयं अदाकार हैं, और अच्छा ही होगा कि प्रियंका गॉधी अदाकारी की कोशिश न करें। 

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!