दबंगों ने वृद्धा का सर फोड़ा, दी जान से मारने की धमकी - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

25.6.19

दबंगों ने वृद्धा का सर फोड़ा, दी जान से मारने की धमकी

6घाटमपुर। पुरानी रंजिश में खार खाये दबंगों ने बृहस्पतिवार को युवक के घर पर हमला बोलकर उसे व उसकी माँ को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि दबंगों की मारपीट से माँ बेहोश हो गयी एवं उसका सर फट गया। थाना क्षेत्र के बीहूपुर गांव निवासी लखनलाल ने पुलिस को  लिखित शिकायत में बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात्रि को घर पर खाना खा रहा था, तभी गांव के ही दिगपाल व राजकुमार एकराय होकर लाठी डंडों सहित घर के भीतर घुस आए और उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित का आरोप है की शोर मचाने पर बचाने दौड़ी वृद्ध माँ बॉबी को भी दबंगों ने बुरी तरह लाठियों से पीटा। जिससे उसका सर फट गया। पीड़ित लखन का आरोप है कि दबंग पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!