महिला जागरूकता सप्ताह' में छात्राओं को दी जानकारी - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

5.7.19

महिला जागरूकता सप्ताह' में छात्राओं को दी जानकारी

 ए0 सूफियान 

घाटमपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को 'महिला सुरक्षा सप्ताह' घोषित किये जाने के बाद जिलों के प्रत्येक ब्लॉकों में बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस के आलाधिकारी द्वारा महिलाओं एवं छात्राओ को स्वयं की सुरक्षा एवं अराजक तत्वों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के विषय में जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में गुरूवार अपराह्न कसबे के गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कॉलेज में महिला जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला कल्याण विभाग कानपुर की लीगल प्रोटेक्शन ऑफिसर श्रीमती रागिनी पांडेय ने की वहीँ विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी घाटमपुर शैलेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी घाटमपुर शैलेंद्र सिंह द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल फ़ोन पर आने वाले अंजान नम्बरों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी पूछे जाने, या खुद को बैंक का मेनेजर बता कर ए0टी0एम्0 का पिन पूछे जाने पर कभी भी कोई जानकारी नहीं देना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि लड़कियों को हौंसला रखना होगा और परेशानियों से लड़ना सीखना होगा। शोषण बर्दाश्त नही करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी समस्या आने पर छात्राओं को अपने परिजनों से बात करनी चाहिए। साथ ही साथ परिजनों को भी अपने बच्चों से नियमित बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा की किशोरावस्था शारीरिक बदलाव की अवस्था होती है, जिसमे विपरीत लिंग के लिए आकर्षण होता है, जिसका लाभ उठाकर कई गलत इरादे के युवा किशोरियों का शोषण करते हैं। उन्होंने व्याख्या करते हुए कहा कि कई बार पाया गया कि उधार मांग कर किशोरियों को बहला फुसलाकर कुछ युवा उन्हें शॉपिंग आदि करा कर एहसास दिलाने का प्रयास करते हैं, की वह उनके लिए  मिसटर राईट हैं। परंतु बाद में हकीकत कुछ और ही राज जाहिर करती है। वैसे भी इस उम्र में करियर बनाने की चिंता करनी चाहिए।


वहीँ मुख्य अतिथि रागिनी पांडेय ने अपने संबोधन में कहा की कोई भी परेशानी होने पर तुरंत पुलिस सहायता का प्रयास करना चाहिए, पुलिस से संपर्क करने में कतई घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक छात्रा को कम से कम एक खेल का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। एवं पढ़ लिख कर सरकारी नौकरी में आकर देश का, महिलाओं के उत्थान में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम में करीब 5 सैकड़ा छात्राएं, व् अध्यापिकाएं उपस्तिथ रही। कार्यक्रम में सोशल एक्टिविस्ट एवं आशा ज्योति केंद्र की काउंसेलर रंजना,181 पावरलाइन की अर्पिता सिंह, आकांक्षा सिंह, ने भी भाग लिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या  रामरानी पालीवाल द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!