ए0 सूफियान
घाटमपुर। न्यायालय परिसर में शनिवार को पौधरोपण का शुभारंभ हुआ। यहां सिविल जज जूनियर डिवीजन ने पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया। यहां आधा दर्जन छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। पौधे लगाकर आगे भी सभी से पौधे लगाने का दिशा निर्देश दिया गया। न्यायाधीश रामगोपाल यादव ने सबसे पहले पाकड़ का पौधा लगाया। इसके बाद अधिवक्ताओं के साथ पौधरोपण करते हुए पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण के साथ हरियाली लाने के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया गया। परिसर के साथ आस पास आधा दर्जन से अधिक पौधे लगाने और पेड़-पौधे को बचाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा पौधे लगाने से अधिक उन्हें संरक्षित करने की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का अंग है इनके अस्तित्व से हम और आने वाली पीढ़ी की खुशहाली है। किसी भी दशा में लगाने वाले सूखने व कटने न पाएं। इसके लिए निर्देशित भी किया। स्वतंत्रता दिवस पर सभी को कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।
No comments:
Post a Comment
Don't comment malicious codes!