कानपुर शहर के ग्रेपलिंग प्रशिक्षक सुनील चतुर्वेदी को राज्यपाल आज सम्मानित करेंगी - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

29.8.19

कानपुर शहर के ग्रेपलिंग प्रशिक्षक सुनील चतुर्वेदी को राज्यपाल आज सम्मानित करेंगी

संवाददाता कानपुर

कानपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजभवन में विभिन्न खेलों के विश्वविद्यालय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी व उनके प्रशिक्षको को आज महामहिम राज्यपाल सम्मानित करेंगे।

प्रशिक्षक सुनील चतुर्वेदी
प्रशिक्षक सुनील चतुर्वेदी


विदित हो कि ग्रैप्पलिंग खेल को पहली बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में सम्मिलित किया गया। ग्रपलिंग प्रशिक्षण शहर के सुनील चतुर्वेदी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर व सैम हिंगबाटम यूनिवर्सिटी इलाहाबाद के खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया। जिसके फल स्वरुप  विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक अर्जित किये हैं।


इसी कड़ी में महामहिम राज्यपाल कुलाधिपति कानपुर शहर के मुख्य प्रशिक्षक सुनील चतुर्वेदी को भी सम्मानित करेंगी जो शहर के लिए गौरव की बात है। सुनील चतुर्वेदी  पूर्व में उत्कृष्ट कार्य हेतु भारत देश में विभिन्न राज्यों सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूटान में भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

सुनील चतुर्वेदी इसका श्रेय उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान को देते हैं। लक्ष्मण एवार्डी रविकांत मिश्रा  ने बताया  की हम गौरवान्वित है कि फेडरेशन के महासचिव शिव कुमार पंचाल एवं उo प्रo ग्रेपलिन्ग संघ के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश के ग्रेपलिन्ग खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक को महामहीम राज्यपाल उत्तर प्रदेश 29 अगस्त को राजभवन लखनऊ में सम्मानित करेंगे। 

सम्मानित होने वाले ग्रेपलिंग के खिलाड़ी अंकुल त्रिवेदी, सतीश कुमार, संतोष कुमार पूर्वांचल विश्विद्यालय के हैं। इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति व खेल विभाग से आलोक कुमार, चन्द्र मोहन पांडेय सहित गणमान्य खेल प्रेेमी उपस्थित रहेंगे।
 

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!