पतारा में 1 वीडीओ व 2 ए एन एम कोरोना पॉजिटिव - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

16.7.20

पतारा में 1 वीडीओ व 2 ए एन एम कोरोना पॉजिटिव

ए. सूफियान

  • पतारा सीएचसी में लिए गए थे 33 सैंपल
  • 33 सैम्पल में 3 पॉजिटिव, 1 ग्राम विकास अधिकारी, व 2 ए एन एम कार्यकर्त्री शामिल
  • ओरिया में लिए गए थे 10 सैम्पल, 1 गृहणी धनात्मक


घाटमपुर। पिछले दिनों पतारा सीएचसी अंतर्गत संचालित एक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की ए एन एम के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था। प्रोटोकॉल के तहत पतारा सी एच सी व ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों का सैम्पल लिया गया था। 33 सैम्पल में से 3 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे क्षेत्र में खलबली मची हुई है।

source : internet
source : internet

पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों में से 1 ग्राम विकास अधिकारी भी सम्मिलित है, वहीं अन्य 2 ए एन एम कार्यकत्री हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी को ईसीआई जाजमऊ अस्पताल रवाना कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी की ड्यूटी ब्लॉक में लगाई गई थी। दोनों ही हेल्थ वैलनेस सेंटर में सैनिटीजशन किया जाएगा।

वहीं पिछले दिनों ब्लॉक के ओरिया गांव में संक्रमित पाये जाने पर कन्टेनमेंट ज़ोन में 10 सैम्पल लिए गए थे, जिनमे से आज एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। महिला को ईसीआई अस्पताल जाजमऊ रवाना किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!