मानसिक रूप से बीमार महिला ने स्वयं को गोलीमार की आत्महत्या - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

1.9.20

मानसिक रूप से बीमार महिला ने स्वयं को गोलीमार की आत्महत्या



*रिपोर्ट पास्टरजगराम सिंह घाटमपुर

सन्नो देवी की फाइल फोटो


 *घाटमपुर सजेती** थाना क्षेत्र के मोबाइल मवई भच्छन गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक बुजुर्ग महिला ने मानसिक और बीमारी से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तेज गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत की असली वजह बीमारी को बताया जा रहा है।

आपको बताते चलें कि पूरा मामला मवई भच्छन गांव का है जहां रहने वाले राजेंद्र सिंह चौहान की पत्नी सन्नो देवी पिछले 3 सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिनका कानपुर में 

मनोचिकित्सक के पास इलाज भी चल रहा था। आज जब घर में सभी लोग अपने अपने कामों पर गए हुए थे। तभी सन्नो देवी ने अपने घर में खुद को गोली मार ली। 

वही गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जब उनके घर पर पहुंचे तो लोगों ने देखा कि सन्नो देवी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था।जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों और पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, तो वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से काफी दिनों से बीमार चल रही थी।

 और बीमारी के चलते खुद को गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। मामले की पूरी जांच की जा रही है वहीं मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!