रिपोर्ट- पास्टर जगराम सिंह।
कानपुर नगर के कस्बा घाटमपुर में रविवार को सुबह 11बजे अशोक नगर में लावा महिला समिति के अध्यक्ष सुमन सिंह ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शोषण को देखते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रोत्साहित करके बुंदेली सेना संगठन को गठित किया।
संगठन में मुख्य रूप से डॉ एस के चक्रवर्ती , मंदाकिनी, आशीष शुक्ला की अगुवाई में पद नियुक्त किए गए।
जिसमें पप्पी सचान गोपालपुरअध्यक्ष, साधना तिवारी घाटमपुर उपाध्यक्ष, मंजू बमौरी सचिव,रंजन शर्मा को कोषाध्यक्ष और गीता, विमला, अनीता, शालिनी,पायल सचान आदि लोगों को पद देकर जिम्मेदारी सौंपी। सुमन सिंह ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को जड़ से खत्म करने की लोगों में जान फूंकी। महिलाओं में खाशा जोश दिखाई दिया।
No comments:
Post a Comment
Don't comment malicious codes!