प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद व प्रभारी विमलेश पाठक ने प्रेस वार्ता कर सपा के लिए समर्थन मांगा - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

24.10.20

प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद व प्रभारी विमलेश पाठक ने प्रेस वार्ता कर सपा के लिए समर्थन मांगा


सपा प्रत्याशी के समर्थन में रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता, 

सपा प्रत्याशी इंद्रजीत कोरी को भारी वोटों से जिताने की अपील की

सियासी समर में फतह को अपना नसीब बनाने के लिए घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी सभी दांव पेंच आजमाने में लगे हुए हैं। 

आज सपा प्रत्याशी इंद्रजीत कोरी के समर्थन में रालोद प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने प्रेस वार्ता कर जनता से इंद्रजीत कोरी के लिए भारी जनसमर्थन मांगा। 

शनिवार को सपा के चुनावी कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे रालोद प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद का स्वागत विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता विमलेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनकर किया। 


पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने कहा की वर्तमान मुख्यमंत्री इतिहास के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने आगे कहा की प्रदेश में जंगलराज कायम है, कानून व्यवस्था धड़ाम है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 

पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर की सपा रालोद गठबंधन 2022 में किसे मुख्यमंत्री प्रायोजित करेगा, तो प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद का कथन है की 2022 में अखिलेश को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाएगा। 

विदित हो की कालांतर में मुख्यमंत्री पद को लेकर ही अजीत सिंह व मुलायम सिंह में वाकयुद्ध हुआ करता था और अक्सर सपा रालोद गठबंधन आखिरी में टूट जाया करता था। प्रेस वार्ता में भाजपा शासन को उखाड़ फेंकने की अपील भी की ।

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!