घाटमपुर चौराहे पर बन रहा ओवरब्रिज दिन भर उड़ती धूल से लोग परेशान - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

1.2.22

घाटमपुर चौराहे पर बन रहा ओवरब्रिज दिन भर उड़ती धूल से लोग परेशान

रिपोर्ट पास्टर जगराम सिंह घाटमपुर कानपुर नगर

घाटमपुर चौराहे पर उड़ती धूल

कानपुर /घाटमपुर सागर राष्ट्रीय राज्यमार्ग स्थित घाटमपुर चौराहे पर पीएनसी के द्वारा बिना सर्विस लेन बनाएं बीते दिनों से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी हैं। जिसके चलते यहां दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। यहां से निकलने वाले सभी वाहनों को जाम से जूझना पड़ता हैं। साथ ही हाइवे किनारे दिनभर धूल का गुब्बार उड़ता रहता हैं। जिसके चलते यहां से निकलने वाले बाइक सवारो व आने जाने लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।

हाइवे किनारे स्थित दुकानदारों का हाल बेहाल हैं। दुकानों में एक परत धूल की जम गई हैं। घाटमपुर चौराहे पर बीते दिनों कानपुर सागर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं। यहां कम्पनियां बड़ी बड़ी मशीने लगाकर ओवर ब्रिज बनाने का काम कर रही हैं। बिना सर्विस लेन बनाए ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। जिसके चलते यहां रोड पर दिनभर धूल का गुब्बार उड़ता रहता हैं। जिससे यहां से निकलने वाले बाइक सवारों के अलावा आने जाने वाले लोगों समेत नगरवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। हाइवे पर जाम और धूल बना नगरवासियों के लिए मुसीबत घाटमपुर चौराहे पर बिना सर्विस लेन बनाए जारी ओवर ब्रिज निर्माण के चलते यहां से निकलने वाले लोगों के अलावा नगरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से जुझना पड़ता हैं। जिससे नगरवासी काफी परेशान हैं। यहां हाइवे किनारे दिनभर उड़ने वाली धूल लोगों व दुकानदारों के लिए भारी मुसीबत बनी हुई हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा ने बताया कि दोनों टाइम पानी का छिड़काव किया जा रहा है। नाला का निर्माण कार्य पूरा होते ही सर्विस लेन बनवाई जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!