युक्रेन और रूस के बीच युद्ध की समाप्ति के लिए चर्च में की गई प्रार्थना - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

5.3.22

युक्रेन और रूस के बीच युद्ध की समाप्ति के लिए चर्च में की गई प्रार्थना

रिपोर्ट जगराम सिंह घाटमपुर


शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए


कानपुर गोविंद नगर में भारतीय मसीही महासभा के द्वारा इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति के लिए और इन दोनों देशों के बीच में शांति स्थापित होने के लिए विशेष उपवास प्रार्थना सभा का आयोजन न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड 13 ब्लॉक गोविंद नगर में दोपहर 1:00 बजे से किया गया जिसमें मसीह समाज के प्रमुख लोग सम्मिलित हुए।

प्रार्थना सभा में आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए भारतीय मसीही महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेव्ह सैमुअल सिंह जी ने सभी को इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति के लिए विशेष रुप से प्रार्थना करने के लिए आग्रह किया और बताया कि पूरी दुनिया में शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने के लिए तकनीकी और विकास के साथ-साथ देशों के बीच में आपसी सौहार्द सहिष्णुता एवं सहयोग की भावना का होना बहुत जरूरी है इस विशेष उपवास प्रार्थना के द्वारा हम सब मसीह समाज के लोग यही चाहते हैं कि दुनिया में शांति रहे और हम भारत के मसीही लोग भी सभी धर्मों के लोगों के साथ प्रेम एवं सद्भावना के साथ रह सके हमारे देश की प्रेम शांति एवं सद्भावना को बिगाड़ने वाली बातों को ,ऐसे लोगों, दलों एवं संगठनों को परमेश्वर देखें और उनके बुरी मंसाओं व प्रयासों को विफल करे और उन्हें सद्बुद्धि दे।
भारतीय मसीही महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पादरी जितेंद्र सिंह जी ने विशेष रुप से यूक्रेन में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए शांति की प्रार्थनाएं की एवं भारत के भी 2 छात्रों की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए उनके परिजनों के लिए शांति की प्रार्थना की एवम् उन सभी देशों के लिए प्रार्थना करें जो इन दोनों देशों के बीच में शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं परमेश्वर उनके प्रयासों को सफल करें।
महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मिसेज हैलीना सिंह ने विशेष रुप से यूक्रेन में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए शांति की एवं फिर से वहां के लोगों को उस देश को खड़ा होने के लिए परमेश्वर सहायता करें इस बात की प्रार्थना मैं अगवाई की।
इस विशेष उपवास प्रार्थना सभा में भारतीय मसीह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेवरेंट सैमुअल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पादरी जीतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मैसेज हैलीना सिंह, कोषाध्यक्ष रीतू सिंह, पादरी संजय ऑलविन, पादरी प्रदीप राव,  पादरी संजय राज सिंह, पादरी पप्पू यादव ,पादरी अनिल गिलबर्ट, पादरी रवि कुमार ,पादरी हैरी,पादरी सैमसन मसीह, सिंह, पादरी बृजेश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!