विश्व योगादिवस में महिलाओं ने भी लिया हिस्सा - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

21.6.22

विश्व योगादिवस में महिलाओं ने भी लिया हिस्सा

रिपोर्ट जगराम सिंह घाटमपुर

योगा करती समूह की महिलाएं


कानपुर घाटमपुर कस्बे के आछी मोहाल पश्चिमी में उन्नति महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर 21 जून सुबह 8 बजे अध्यक्ष मंजूलता की अगुवाई में योगासन का आयोजन किया गया गया। जिसमें सभी सदस्यों सहित अन्य महिलाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। लोगों को जागरूक भी किया।

समूह की कोषाध्यक्ष रूतांजली ने सभी लोगों को योगा करने के फायदे बताए कि प्रति दिन सुबह एक घंटे योगासन करने से मोटापा  घटता है,पेट साफ रहता है, थाइराइड, कोलस्ट्रॉल, शुगर, आदि अन्य बीमारियां भी ठीक हो जाती है। वहीं महिलाओं को देख कर बच्चे भी पीछे नहीं रहे।
 
उन्नति महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षता कर रही मंजूलता ने बताया कि यह कार्यक्रम मोहल्ले की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने के लिए किया गया है। ताकि वो लोग भी निरोगी हो  सके। मौके पर सुधा मोसेस, सुनीता सचान, सुनीता गौतम, विनीता शर्मा, माया जोसेफ, ग्लोरी, कुसुमा यादव, सुमित कुशवाहा वह अन्य महिलाएं योगा किया।

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!