रिपोर्ट जगराम सिंह घाटमपुर
कानपुर/ घाटमपुर कस्बे के आछी मोहाल पश्चिमी में उन्नति महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक वृहस्पतिवार को 11 बजे अध्यक्ष मंजूलता के घर पर सम्पन्न हुई।
मीटिंग का संचालन समूह की अध्यक्षता कर रही मंजूलता ने ईश्वर की प्रार्थना से शुरू किया। सभी महिला सदस्यों ने उत्साह पूर्वक गीत गाकर एक दूसरे को उत्साहित किया। समूह की कोषाध्यक्ष रूतांजली ने पूरे पांच वर्ष की बचत,लेन देन, रजिस्टर का रखरखाव का लेखा जोखा विस्तार से सम्पूर्ण जानकारी दी।
मौके पर उपस्थित लक्ष्मी देवी सदस्य ने बताया कि जनवरी 2017 में उन्नति समूह में शामिल हुई थीं। उस समय मेरी स्थिति बहुत खराब थी। किसी तरह से 100 रूपैय समूह में जमा कर पाती थी। कुछ महीने बाद समूह से लोन लेकर मोमोज का एक ठेला लगाना शुरू किया था। और अब मेरा व्यवसाय धीरे धीरे बढ़ गया। उसी से मेरा घर बना, गाड़ी खरीदी, समूह में बचत करना मेरे लिए आशीष का कारण बन गया। साथ ही लोगों को सम्मानित किया गया। सुधा मोसेस ने बताया कि समूह न केवल बचत किया बल्कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर , घरेलू हिंसा पर भी अंकुश लगाने का काम किया है।
बैठक में रोजगार, व्यवसाय,बेशन,गरम मसाला,पिसी हल्दी,बुकनू आदि बनाकर कर बेचने व समाजिक कार्यों के प्रति योजनाएं बनाई गई।
बैठक में, स्मिता देवी, माया देवी, पूनम देवी, सुनीता सचान, सुनीता गौतम, रामदेवी, विनीता शर्मा, कुसुमा यादव, सुमित कुशवाहा शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment
Don't comment malicious codes!