ए0 सूफियान
घाटमपुर। शनिवार को पूर्वान्ह घाटमपुर सिविल जज ने अपने कर्मचारियों के साथ न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।
घाटमपुर वन विभाग अधिकारियों की उपस्थिति मे न्यायमूर्ति रामगोपाल यादव ने परिसर में पाकड़, कैशेसस, नीम सागौन के पौधे रोपित किये। उन्होंने पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करने का आह्वान भी किया।
न्यायालय के हेड क्लर्क शिवराम पचौरी, टाइपिस्ट हनुमान सिंह, पेशकार जगदीश प्रसाद यादव, नक़ल नवीस विमलेश तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर जयंत व राजा ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया।
विदित हो की पूर्व में वन विभाग के सहयोग मांगे जाने पर न्यायमूर्ति रामगोपाल यादव द्वारा पूर्व में भी वृक्षारोपण किया गया था।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अदालत के बाबू शिवराम पचौरी, पेशकार एवं अन्य कर्मचारी व अधिवक्ता अभिषेक सिंह सचान एडवोकेट, माधुर्य सिंह सचान एडवोकेट, संतोष पाल एडवोकेट, देवेंद्र सिंह राणा एडवोकेट, हरिओम सिंह एडवोकेट, समेत दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Don't comment malicious codes!