ए. सूफियान
घाटमपुर। ब्रहस्पतिवार को प्रातः काल एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नौरंगा स्थित शताब्दी होटल के पीछे ईंट भट्टे को जाने वाली सड़क के करीब पड़ा पाया गया।
मृतक के शरीर मे चोटें देखी गईं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वही स्थानीय पुलिस के अनुसार अधेड़ मार्ग दुर्घटना का शिकार हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधेड़ विमलेश कुमार ग्राम हरिपुर गुगुरा का निवासी था। विमलेश अपनी ससुराल आया हुआ था।
सूत्रों के अनुसार विमलेश तड़के ही ससुराल से अपने घर हरिपुर के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हुआ था। कुछ ही घंटों के बाद विमलेश की लाश खेतों में पड़ी पायी गयी। विमलेश के शव से कुछ दूर सड़क पर मोटरसाइकिल पड़ी थी और हेलमेट बुरी तरह टूटा हुआ था।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को आंतरिक परीक्षण के लिए पोस्टमॉर्टेम हाउस रवाना कर दिया है।
No comments:
Post a Comment
Don't comment malicious codes!