भोजन के पैकेट बांट कर कांग्रेसियों ने मनाया सेवा सत्याग्रह - Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Breaking

Awaz Express | Online News Channel | Policy | Governance | Politics more...

Reg. UP/43/D/0035730 आवाज़...जन-गण-मन की ...

Advertisement

Advt.

12.6.20

भोजन के पैकेट बांट कर कांग्रेसियों ने मनाया सेवा सत्याग्रह

ए. सूफियान

घाटमपुर । कांग्रेस पार्टी के सेवा सत्याग्रह के सातवें दिन कानपुर नगर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष ऊषा रानी कोरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों, कामगारों, घाटमपुर मार्ग के फुटपाथ पर मौजूद गरीब तबके के लोगों को भोजन के पैकेट मुहैया कराये।


विदित हो कि कांग्रेस के प्रवासियों को घर वापस लाने के लिए बसों के प्रस्ताव के प्रकरण के दरम्यान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिसे कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने बदले की कार्यवाही कहा था।


भोजन के पैकेट प्रदान करतीं ऊषा रानी कोरी
भोजन के पैकेट प्रदान करतीं ऊषा रानी कोरी

कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए प्रदेश व्यापी सेवा सत्याग्रह अभियान चला रही है। इसी अभियान की कड़ी में जिलाध्यक्ष ऊषा रानी कोरी के कैम्प कार्यालय में 'अजय कुमार लल्लू भैया की महारसोई' का संचालन किया जा रहा है।


शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ऊषा रानी कोरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घाटमपुर विधान सभा क्षेत्र के पतारा कस्बा और कस्बा घाटमपुर बस स्टैंड, आक्षी मोहाल पूर्वी में श्रमिकों, कामगारों, घाटमपुर मार्ग के फुटपाथ पर जीवन जी रहे असहाय लोगों को भोजन पैकेट वितरित किये।



कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अभियान की थीम "सेवा की होगी विजय, हम सबमें है लल्लू अजय" है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुशार प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की शीघ्र रिहाई के लिये जिले के अलग हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समूह टोली द्वारा गरीबो को भोजन पैकेट वितरित किये जा रहे हैं। महारसोई के सातवें दिन आज करीब 4800 लंच पैकेट गरीब जरूरत मंद लोगो को वितरित किये गए। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ऊषा रानी कोरी ने कहा कि हम महात्मा गांधी और डा अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग है, इन महापुरुषों के सिद्धांतों में सेवा का अर्थ सज़ा देना, जेल में डालना नही है। इस लिए योगी सरकार हमारे नेता अजय कुमार लल्लू भैया को बिना देरी किये जल्द रिहा करे और सरकार बदले की भावना से कार्य कतई न करे।


इस मौके पर मुख्य रूप से स्वामीनाथ गिरि, अजय यादव एड०, मोहनीश कुमार एडवोकेट, आर पी सिंह, आर एन सिंह, अजय तिवारी, राजू कश्यप एडवो0, अंगारिका यादव एडवो0 , मोबिन कुरेशी,अभिषेक कुमार, विजय पटेल,राजेश चौरसिया, सुल्तान शेख,इंद्र पाल पाल,सुशील पाल, सुनील कुमार दिवाकर एडवोकेट,विनीत कुमार एडवो• रसूल बेग,प्यारे लाल कमल, राम जी श्रीवास्तव, राम सेवक कमल,श्रीमती मालती कमल, मोहम्मद आसिफ, छोटे लाल कुरील, लक्षमी शंकर पांडेय, नवीन कमल एडवोकेट आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Don't comment malicious codes!